तिलनजपुर का गौरव: प्रयास स्कूल पाटन में हुआ हुमांशु सत्यम का चयन
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* ग्राम तिलनजपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव निवासी दिनेश सत्यम के पुत्र *हुमांशु सत्यम* ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर *प्रयास आवासीय विद्यालय, पाटन (दुर्ग)* में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हुमांशु ने प्रारंभिक शिक्षा *भैरोपुर स्कूल* से कक्षा आठवीं तक प्राप्त की। इसके बाद प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने राज्य के प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाया। हुमांशु की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ ग्राम तिलनजपुर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
ग्रामवासियों ने हुमांशु को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि हुमांशु की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
गौरतलब है कि हुमांशु के दादाजी *मोहित राम सत्यम* भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वे ग्राम तिलनजपुर में प्रधान पाठक के पद सेवानिवृत्त हुए हैं। दादा के बाद अब पोते ने भी शिक्षा के क्षेत्र में गांव का मान बढ़ाया है।
हुमांशु की इस उपलब्धि को तिलनजपुर और आसपास के क्षेत्र के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।

.jpeg)