स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़,
स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़,
भारत माता के जयकारों से गूंजा महासमुंद
जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और बच्चों ने मिनी स्टेडियम से दौड़ लगाकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
देखें विडियो
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे मिनी स्टेडियम महासमुंद से भव्य *"स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़"* का आयोजन किया गया। दौड़ में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय*
कार्यक्रम का शुभारंभ *छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह* ने तिरंगा लहराकर किया।
तिरंगा दौड़ में स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, खेल संघ, एनसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेडक्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग तथा मीडिया प्रतिनिधियों सहित *900 से अधिक प्रतिभागियों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर *बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक और नेहरू चौक* होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर *"भारत माता की जय"* और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।
जनप्रतिनिधियों ने दिए राष्ट्रप्रेम के संदेश*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *श्री चंद्रहास चंद्राकर* ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा दौड़ जैसी पहल नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने सभी से देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
*श्री येतराम साहू* ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देती है।
श्री देवीचंद राठी* ने कहा कि यह आयोजन पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह* ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। तिरंगा दौड़ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का संदेश जाता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।
*सभी विभागों का रहा सहयोग*
आयोजन को सफल बनाने में वन, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर पालिका, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में *जनपद सदस्य श्रीमति विजय लक्ष्मी जांगड़े, पार्षद पीयूष साहू, राहुल आवड़े, महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे* सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/900.html
2026-08-14T10:05:52+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/900_01525847304.html
2026-08-14T10:51:09+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/900_0532434258.html
2026-08-14T11:51:31+05:30





.jpeg)