30 सितंबर को दिल्ली में होगी किसान महिला संघ की बैठक, जोगीडीपा से भी किसान लेंगे हिस्सा
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।*पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिराजपाली के आश्रित ग्राम *जोगीडीपा* में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े स्थानीय और कृषि संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
*किसानों ने उठाए ये प्रमुख मुद्दे*
बैठक में किसानों ने *पेयजल, आवास योजना, नल-जल योजना, अतिक्रमण, लावारिस गौवंश, फसल नुकसान का मुआवजा, खाद की समस्या तथा किसान-मजदूरों की कमी* जैसे विषय प्रमुखता से उठाए।
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ हितग्राहियों के नाम *आवास सूची से काटे* जा रहे हैं। वहीं *नल-जल योजना* का कार्य पूर्ण नहीं होने के बावजूद उसे ठेकेदार द्वारा सौंपे जाने पर सवाल उठाए गए। किसानों ने कहा कि योजना के नाम पर शहर के समान लगभग *2 लाख 50 हजार रुपए* की मांग की जा रही है, जो अनुचित है।
*एग्रीस्टैक और फसल बीमा में हो रही दिक्कत*
किसानों ने *एग्रीस्टैक पंजीयन* की जटिल प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पंजीयन के लिए उन्हें अनावश्यक भटकना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि खाते में दर्ज नाम के आधार पर शासन स्तर से ही पंजीयन किया जाए।
इसी तरह *फसल बीमा* के लिए नक्शा, खसरा एवं बी-1 की जानकारी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त खर्च कराए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। किसानों ने कहा कि अधिकांश जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है, इसलिए ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर ही प्रक्रिया पूरी की जाए।
बैठक में *लावारिस गौवंश के संरक्षण, बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा, खाद वितरण में गड़बड़ी* और कृषि मजदूरों की कमी का मुद्दा भी उठा। किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उचित जांच की मांग की।
*दिल्ली बैठक में भागीदारी पर चर्चा*
बैठक में *आगामी 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय किसान महिला संघ* की बैठक में शामिल होने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि जोगीडीपा क्षेत्र से भी महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
*किसान संघ का बयान*
इस अवसर पर *भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष* ने कहा कि,
_"किसान संघ लगातार गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुन रहा है। आसपास के गांवों में जाकर किसानों के मुद्दों को सामने लाकर उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान संघ का उद्देश्य है कि किसानों को उनका हक मिले और उनकी समस्याओं का उचित समाधान हो"_।
बैठक में *ग्राम समिति के पदाधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन* उपस्थित रहे।

.jpeg)