विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निर्देश पर नरेंद्र बोरे पहुंचे कलेक्ट्रेट, दिव्यांग शिविर को मिला प्रशासन का सहयोग - sanskar.live

Hot




अगस्त 06, 2026

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निर्देश पर नरेंद्र बोरे पहुंचे कलेक्ट्रेट, दिव्यांग शिविर को मिला प्रशासन का सहयोग

 16 से 19 अगस्त तक नीलांचल सेवा समिति करेगी आयोजन* 


महासमुंद संस्कार  न्यूज गौरव चंद्राकर /बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल* के निर्देशानुसार मंगलवार को उनके निज सचिव *नरेंद्र बोरे* ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर *विनय कुमार* से सौजन्य भेंट की। इस दौरान बसना क्षेत्र में आयोजित होने वाले दिव्यांग शिविर एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

16 से 19 अगस्त तक नीलांचल सेवा समिति करेगी आयोजन*  

बताया गया कि नीलांचल सेवा समिति बसना के विशेष पहल पर *16 से 19 अगस्त 2026 तक* बसना में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी है।

कलेक्टर ने दिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश*  

इस जनहितैषी एवं सराहनीय पहल पर कलेक्टर विनय कुमार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए मेडिकल कॉलेज महासमुंद के अधीक्षक को निर्देश दिए कि शिविर के लिए *मेडिकल बोर्ड की टीम गठित* की जाए। साथ ही शिविर में आवश्यक चिकित्सकीय सहयोग एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम*  

निज सचिव नरेंद्र बोरे ने बताया कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का मानना है कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उनके जीवन को अधिक *सहज, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक* बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा इस शिविर में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer