नरतोरी की शासकीय प्राथमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - sanskar.live

Hot




अगस्त 16, 2026

नरतोरी की शासकीय प्राथमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 नवोदय चयनित बच्चों को 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि, स्कूल को मिली स्मार्ट टीवी


बागबाहरा नरतोरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय प्राथमिक शाला नरतोरी में 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

*पूजन-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर*

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

नवोदय चयनित बच्चों को मिली प्रोत्साहन राशि*

इस वर्ष ग्राम का गौरव बढ़ाने वाले 3 नवोदय चयनित विद्यार्थियों *चनेश चक्रपाणि, नीरज ठाकुर और तन्मय दीवान* को ग्राम पंचायत नरतोरी द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। सरपंच एवं उपसरपंच ने प्रत्येक बच्चे को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

*ग्राम पंचायत की बड़ी सौगात: स्मार्ट टीवी*

ग्राम पंचायत नरतोरी द्वारा विद्यालय को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक बड़ी स्मार्ट टीवी भेंट की गई। पंचायत ने कहा कि डिजिटल शिक्षा से बच्चों को पढ़ाई में नई दिशा मिलेगी।

*स्वच्छता और उपस्थिति में अव्वल बच्चों का सम्मान*

विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा भी स्वच्छता, सर्वाधिक उपस्थिति और परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समिति ने बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुशासन और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

*गणमान्य और शिक्षक रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नरतोरी की सरपंच *श्रीमती सावित्री नीलकमल बरिहा*, उपसरपंच *श्री घनश्याम चंद्राकर*, पूर्व जनपद सदस्य *ममता रमेश चंद्राकर*, सचिव *चंद्रिका दीवान*, रोजगार सहायक *ज्ञानचंद बरिहा* सहित पंचगण *ओमप्रकाश बरिहा, धनीराम बरिहा, पुरनलाल बरिहा, सुकांति बरिहा, विमला टांडे, पावित्री टांडे, खिलावन बाई बरिहा, संगीता टाकरी, गीता बरिहा* उपस्थित रहे।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष *श्री कोमलमणि चक्रधारी*, उपाध्यक्ष *श्री रितेश चक्रधारी*, शिक्षाविद *श्रीमती प्रेमबाई बरिहा, गीता बरिहा, सफ़ेद बरिहा, राजेश्वरी चंद्राकर, भुनेश्वरी बरिहा, ललिता चक्रधारी, धनई बाई बरिहा, लोकेश्वरी बरिहा, फगनूराम चक्रधारी, खेमराज चंद्राकर, देवनाथ बरिहा, गोविंद चक्रधारी* भी मौजूद रहे।

विद्यालय से प्रधान पाठक *श्री लिलेश्वर दीवान*, शिक्षक *अश्वनी कुमार दीवान, नोहर सिंह दीवान, रामचंद्र साहू*, रसोईया *बालमोती यादव, जागेश्वरी चंद्राकर*, सफाई कर्मी *नेतराम चक्रधारी*, ग्राम कोतवाल *हेमंत टांडे*, वरिष्ठ नागरिक *शान्तिलता ठाकुर, मनोहर टांडे, रायसिंह बरिहा*, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *रामकुवर बरिहा, सुनीता बरिहा*, मितानिन *जागेश्वरी बरिहा, ओम बाई चक्रधारी* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer