शांत्रीबाई महाविद्यालय एवं चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, - sanskar.live

Hot




अगस्त 17, 2026

शांत्रीबाई महाविद्यालय एवं चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस,

 देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन*






देखें विडियो


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति महासमुन्द द्वारा संचालित शांत्रीबाई कला, वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय एवं चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राहुल चंद्राकर, , संचालक सदस्य चन्द्रपाल चन्द्राकर ,तारिणी चन्द्राकर, गौरव चन्द्राकर, सुरेखा चन्द्राकर, देवेन्द्र चन्द्राकर, समिति के सदस्य रामानंद चन्द्राकर, नंदकुमार चन्द्राकर, भुपेन्द्र चन्द्राकर, योगेश चन्द्राकर, संगीता चन्द्राकर, ओंकार प्रसाद चन्द्राकर, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, अनुरुद्ध चन्द्राकर द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पित व दीप प्रज्जवलन के साथ छ.ग. चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति के संस्थापक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. पुरुषोत्तम कौशिक जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर के कर कमलों से ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर व अन्य संचालक सदस्यों का स्वागत शांत्रीबाई कला, वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नवीन चन्द्राकर एवं महाविद्यालय व विद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षकगणों के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शांत्रीबाई महाविद्यालय एवं चंद्रोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया तथा पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण निर्मित हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राहुल चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों को समझने की आवश्यकता है, ताकि भारत को विकसित बनाने में अपनी सहभागिता दे सकें। शिक्षण समिति के संचालक सदस्य तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि शिक्षा एक सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ें और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान के मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। शांत्रीबाई कला, वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक महत्व तभी है, जब हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। चंद्रोदय पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नवीन चन्द्राकर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना बचपन से ही विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं संस्कारों का उपयोग देश के विकास में करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका रजनी चन्द्राकर व संगीता साहू एवं आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक मेनका चन्द्राकर के द्वारा किया गया। उन्होंने महाविद्यालय एवं विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, समिति पदाधिकारियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू शिक्षण समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक एवं सदस्यगण सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उक्त विज्ञप्ति सहायक प्राध्यापक हीना चन्द्राकर एवं घनश्याम साहू द्वारा जारी की गई।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer