ब्रह्माकुमारी बहनों ने की सहभागिता की अपील*
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* समर्पण और करुणा की प्रतिमा परम आदरणीय दादी प्रकाशमणी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय थाना चौक पिथौरा द्वारा 23 अगस्त 2026 रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्रह्माकुमारी सेंटर पिथौरा की प्रमुख पुष्पा बहन ने कहा कि दादी प्रकाशमणी जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसा महादान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्तदान से हम पुण्य भी कमाते हैं और किसी की जान भी बचाते हैं। सभी भाई-बहनों से अनुरोध है कि इस सेवा कार्य में अवश्य भाग लें। ब्रह्माकुमारी तोमेश्वरी बहन ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त 3 लोगों की जिंदगी बचा सकता है। दादी जी ने हमें हमेशा निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवनदान दें। आपकी छोटी सी पहल किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। आयोजकों ने बताया कि रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को मदद मिल सके इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय थाना चौक पिथौरा जिला महासमुंद में आयोजित होगा। शिविर में सभी चिकित्सकीय व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 7987892599, 9617701602 पर संपर्क किया जा सकता है।

.jpeg)