अनुशासन और सेवा ही स्काउटिंग का मूलमंत्र" : कमिश्नर लक्ष्मीकांत सोनी सहित 5 विभूतियों का सम्मान - sanskar.live

Hot




अगस्त 04, 2026

अनुशासन और सेवा ही स्काउटिंग का मूलमंत्र" : कमिश्नर लक्ष्मीकांत सोनी सहित 5 विभूतियों का सम्मान

पिथौरा ब्लॉक स्काउट गाइड संघ द्वारा वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न हुई

संघ ने बनाया वार्षिक कैलेंडर_ 


प्रदेश मीडिया प्रभारी राजिंदर खनूजा, संतोष साहू, नरेश नायक व राजीव तिवारी ने भी रखे विचार,  







_पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /वन काष्ठागार पिथौरा में पिथौरा ब्लॉक स्काउट गाइड संघ द्वारा वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दार्जिलिंग कुर्सियांग में बेसिक कमिश्नर कोर्स पूर्ण कर लौटे लक्ष्मीकांत सोनी सहित 4 अन्य विभूतियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बेसिक कमिश्नर कोर्स कर लौटे पिथौरा ब्लॉक के एकमात्र कमिश्नर *लक्ष्मीकांत सोनी* ने कहा, "स्काउटिंग जीवन जीने की पहली पाठशाला है। यह हमें अनुशासन और अभाव में रहकर काम करना सिखाती है। कमिश्नर कोर्स भी इसी भावना पर आधारित था और इसे पूरा करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि मैं पूरे पिथौरा ब्लॉक परिवार को समर्पित करता हूं।"

प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए *राजिंदर खनूजा* ने सम्मान के बाद कहा, "मेरा प्रयास रहेगा कि ब्लॉक की हर गतिविधि को जन-जन तक पहुंचाया जाए। स्काउट गाइड का उद्देश्य सेवा और राष्ट्र निर्माण है, और इसे मीडिया के माध्यम से और मजबूती देंगे।"

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त *संतोष साहू* ने कहा, "स्काउटिंग ने मुझे जीवन भर सेवा का भाव दिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी मैं संघ के साथ जुड़कर बच्चों को अनुशासन और संस्कार की शिक्षा देता रहूंगा।"

वरिष्ठ स्काउटर *नरेश नायक* ने कहा, "पिथौरा ब्लॉक में स्काउटिंग को आगे बढ़ाने के लिए हमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होगा। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से हम नए नेतृत्व तैयार करेंगे।"

शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक सम्मान प्राप्त *राजीव तिवारी* ने कहा, "केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। बच्चों में नैतिक मूल्य और देशभक्ति का भाव स्काउटिंग से ही आता है। हम स्कूल स्तर पर इसे और बढ़ाएंगे।"

बैठक में संघ अध्यक्ष *सत्यनारायण अग्रवाल* की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष में वृक्षारोपण, हाइक, गांधी जयंती, तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर और चिंतन दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने सभी सम्मानित विभूतियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवकुमारी चौधरी, मनमीत कौर सलूजा, आजीवन सदस्य फलेश्वरी साहू, तेजकुमारी नायक, मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर सहित लेखराम साहू, झनेश साहू, अजय नायक, रामकुमार नायक, रोहिणी देवांगन, दिलीप निषाद, भुनेश्वर सिन्हा, विजय सिन्हा, सुकांती नायक, दीपिका देवांगन, सरस्वती पटेल, पतिराम पटेल एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer