पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई अग्र सेवा दल की 30वीं संडे सेवा, CHC पिथौरा में गुप्त दान से हुआ स्वल्पाहार वितरण*
पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई अग्र सेवा दल की 30वीं संडे सेवा, CHC पिथौरा में गुप्त दान से हुआ स्वल्पाहार वितरण*
*पिथौरा संस्कार न्यूज़।* सेवा, समर्पण और संस्कार के ध्येय वाक्य के साथ नगर में निरंतर मानव सेवा में जुटे अग्र सेवा दल पिथौरा द्वारा संडे सेवा के 30वें सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में स्वल्पाहार सेवा का आयोजन किया गया।
इस रविवार की स्वल्पाहार सेवा पिथौरा के एक अग्रवाल सज्जन द्वारा गुप्त रूप से प्रदान की गई। दानदाता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए सेवा प्रदान की, जो अग्र समाज की गुप्त दान की महान परंपरा का उदाहरण है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को अग्र सेवा दल के सदस्यों द्वारा स्वल्पाहार वितरित किया गया।
*पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई सेवा -*
इस सेवा कार्य में विशेष रूप से संस्कार न्यूज के संपादक श्री गौरव चंद्राकर , खबरें पल पल की न्यूज के संपादक श्री राज उपाध्याय एवं सत्यवाहक न्यूज के संपादक श्री सतीश ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*पत्रकार गौरव चंद्राकर ने कहा -*
अग्र सेवा दल के कार्य की सराहना करते हुए संस्कार न्यूज संपादक श्री गौरव चंद्राकर जी ने कहा कि -
> _"अग्र सेवा दल पिथौरा ने जिस तरह 30 सप्ताह से लगातार बिना रुके, बिना किसी स्वार्थ के संडे सेवा का संकल्प निभाया है, वह पूरे महासमुंद जिले के लिए प्रेरणा है। गुप्त दान की यह परंपरा हमारे अग्र समाज की असली पहचान है। सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार है और पिथौरा में यह संस्कार अग्र सेवा दल जीवंत कर रहा है।"_
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे स्थान पर मरीजों के बीच इस तरह की सेवा सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है।
अंत में अग्र सेवा दल पिथौरा ने इस सेवा कार्य में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी जनों तथा गुप्त दानदाता अग्रवाल सज्जन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/30-chc.html
2026-08-23T11:04:57+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/30-chc_01347420907.html
2026-08-23T11:51:33+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/30-chc_0144623542.html
2026-08-23T12:51:29+05:30


.jpeg)