अध्यक्ष पद पर गोपाल शर्मा Vs सुमित अग्रवाल में सीधा मुकाबला, 22 को जांच - 23 को नाम वापसी, 30 अगस्त को अग्रसेन भवन में मतदान
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* व्यापारी एकता मंच पिथौरा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर बाजार में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। आज शनिवार 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 8 नामांकन दाखिल हुए हैं। निर्वाचन सदस्य कुलदीप अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी चार प्रमुख पदों पर सीधा और कांटे का मुकाबला होने जा रहा है।
किस पद पर कौन मैदान में -*
अध्यक्ष पद के लिए गोपाल शर्मा और सुमित अग्रवाल ने ताल ठोकी है। उपाध्यक्ष पद के लिए दिलप्रीत खनूजा और राजेश एरन आमने-सामने हैं। सचिव पद पर इंद्रजीत सिन्हा और कुलजीत आजमानी के बीच मुकाबला है, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कुलवंत राजा खनूजा और विजय गोयल ने अपनी दावेदारी पेश की है।
आगे क्या -*
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज 22 अगस्त शाम 7 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 अगस्त रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है और उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 30 अगस्त रविवार को अग्रसेन भवन पिथौरा में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा और शाम 4 बजे से मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।

.jpeg)