72 सर्टिफिकेट प्राप्त करते हुए शिक्षार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय उच्च प्रथमिक शाला जबलपुर के विज्ञान शिक्षक श्री अश्विनी प्रधान ने भारत सरकार के iGOT कर्मयोगी डिजिटल शिक्षण मंच पर 138घंटे की ट्रेनिंग पूरा करके 72 सर्टिफिकेट प्राप्त करते हुए शिक्षार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय विकासखंड और जिले का गौरव बढ़ाया है जून माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जुलाई माह में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिशिक्षार्थियों का नाम जारी करता है जो पूरे माह बना रहता है जुलाई में जारी सूची में प्रथम स्थान अश्विनी प्रधान,( मिडिल स्कूल जबलपुर), द्वितीय स्थान शैलेश प्रधान, तृतीय स्थान राजीव कुमार तिवारी, ने बनाया है I iGOT karmayogi मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत संचालित एक राष्ट्रीय डिजिटल प्रशिक्षण मंच है, जिसका उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की क्षमता वृद्धि एवं सतत व्यवसायिक विकास को प्रोत्साहित करना है, श्री A.P. सर ने विभिन्न 72 विषयों से संबंधित ऑनलाइन पाठ्यक्रमो को सफलता पूर्वक 138घंटो में पूर्ण कर निरंतर अध्ययन, नवाचार, एवं आत्म विश्वास का परिचय दिया है उन्होंने ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर सीखने की प्रवृत्ति शैक्षिक नवाचारों तथा सहयोगी साथियों को दिया है विद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षा प्रेमीयो ने श्री प्रधान जी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाए प्रेषित की हैऔर साथ ही साथ भारत यात्रीयो सदस्य श्री लोरिस गुरुजी, श्री उत्कल प्रधान, श्री उत्तर प्रधान जी ने हर्ष व्यक्त किया और श्री प्रधान जी के लिए शुभकानाएं प्रेषित किये है

.jpeg)