स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, बागबाहरा में हुआ वृक्षारोपण के भव्य आयोजन
इस अवसर पर चंद्रोदय शिक्षण समिति के संचालकगण, सामाजिक पदाधिकारी, विद्यालय परिवार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन चंद्रोदय पब्लिक स्कूल बागबाहरा उपसमिति के सभापति श्री केशव चंद्राकर,दयालु,संगीता,तारिणी,सुरेखा,निधि, रोमनाथ, निरंजना,लोकेश,पुष्पेंद्र,हरिराम,रमेश,बालेश्वर,अवध, भीमसेन तथा अन्य संचालक गण एवं सामाजिक पदाधिकारी गण,शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ,हरित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_04.html
2026-07-04T17:37:06+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_965.html
2026-07-04T17:51:12+05:30




.jpeg)