राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलशी कौशिक - sanskar.live

Hot




जुलाई 03, 2026

राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलशी कौशिक

राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलशी कौशिक



19 जिले से प्रतिभागियों से भाग लिया था

महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति एवं जागरूकता रैली के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री  के निज सहायक श्री तुलशी कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस का विकास होता है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वच्छता को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक जागरूकता के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, स्वच्छता अभियान तथा नशामुक्ति एवं जनजागरूकता रैली भी आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि श्री तुलशी कौशिक का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

यह राज्य स्तरीय आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं टीम प्रबंधक सहभागिता कर रहे हैं।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने सभी को बधाई देते हुए कहा यह आयोजन पाँचवी बार महासमुंद जिले मे जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के कुशल मार्गदर्शन से कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमे  एसोसिएशन महासमुंद के सभी पदाधिकारियों से जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।।




via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_03.html
2026-07-03T08:54:49+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer