विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ली पटवारियों की बैठक, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ली पटवारियों की बैठक, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
किसानों को दफ्तर के चक्कर न लगवाएं, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पटवारियों को दी सख्त हिदायत
नामांतरण, सीमांकन, फौती के लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं: विधायक ने पटवारियों की ली बैठक
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण को लेकर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के पटवारियों की बैठक ली।
बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार, फौती नामांतरण तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक ने प्रत्येक तहसील और पटवारी हल्के के लंबित प्रकरणों का ब्यौरा लिया और उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पटवारी शासन और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करें।
उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
विधायक ने विशेष रूप से किसानों से जुड़े भूमि अभिलेखों के अद्यतन, फसल गिरदावरी, सीमांकन तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनता को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।
राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्र निराकरण
विधायक ने पटवारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र निराकरण किया जाए और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखा जाए।
बैठक में क्षेत्र की राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित प्रकरणों में तेजी लाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप घोष, हरवंश सिंह नानू भाई, दिनेश रूपरेला, रामेश्वर पटवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_30.html
2026-07-30T09:25:25+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_399.html
2026-07-30T09:51:07+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_999.html
2026-07-30T10:51:25+05:30


.jpeg)