पिथौरा ब्रह्माकुमारी केंद्र में श्रद्धा से मनाया गया मनमोहिनी दीदी का स्मृति दिवस, - sanskar.live

Hot




जुलाई 31, 2026

पिथौरा ब्रह्माकुमारी केंद्र में श्रद्धा से मनाया गया मनमोहिनी दीदी का स्मृति दिवस,

 10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान का भी हुआ शुभारंभ





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा नगर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में बुधवार 30 जुलाई को मनमोहिनी दीदी का स्मृति दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, आध्यात्मिक योगदान और मानव सेवा के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र प्रभारी *बहन पुष्पा* ने कहा, _"मनमोहिनी दीदी ज्ञान, योग, त्याग, सेवा और वात्सल्य की साकार प्रतिमूर्ति थीं। हैदराबाद में जन्मी दीदी ने ब्रह्मा बाबा के सान्निध्य में ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त किया और पूर्ण पवित्रता का व्रत धारण कर अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा तथा आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"_ 

*बहन तोमेश्वरी* ने कहा, _"मनमोहिनी दीदी ने हमें सिखाया कि सच्ची सेवा ही सच्ची पूजा है। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम समाज में शांति और सद्भाव स्थापित कर सकते हैं।"_

इस मौके पर दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे *10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान* का शपथ लेकर शुभारंभ भी किया गया। सभी उपस्थित भाई-बहनों ने नशा मुक्त समाज बनाने और आध्यात्मिक जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में केंद्र के सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित थे। पूरे माहौल में शांति और भक्ति का संचार रहा।






Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer