बाल-कलाकारों की श्रद्धा से जीवंत हुई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा* - sanskar.live

Hot




जुलाई 16, 2026

बाल-कलाकारों की श्रद्धा से जीवंत हुई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा*

बाल-कलाकारों की श्रद्धा से जीवंत हुई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा*
बाल-कलाकारों की श्रद्धा से जीवंत हुई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा*
बाल-कलाकारों की श्रद्धा से जीवंत हुई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा*

 रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा में विशेष सभा, बच्चों ने श्रद्धा से खींचा रथ





*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* सनातन संस्कृति और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से जंघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस 'विशेष सभा' में विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक निष्ठा और भक्ति भाव का अद्भुत परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद बाल-कलाकारों ने महाप्रभु जगन्नाथ की महिमा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और समूह भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

छात्राओं का नृत्य और रथ खींचना बना मुख्य आकर्षण* 

 कार्यक्रम का सबसे मनोहारी दृश्य तब देखने को मिला जब श्वेत वस्त्र और लाल दुपट्टे में सजी छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में विशेष रूप से सजाए गए वाहन पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की जीवंत झांकी सजाई गई। तीनों देवी-देवताओं का रूप धारण किए बाल-कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया।

"जय जगन्नाथ" के जयकारों और शंखध्वनि के बीच छात्र-छात्राओं ने रस्सी पकड़कर श्रद्धा के साथ रथ को खींचा। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक वृन्द के कुशल मार्गदर्शन में हुआ यह आयोजन नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने में सफल रहा।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_16.html
2026-07-16T15:00:22+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_402.html
2026-07-16T15:51:30+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/blog-post_861.html
2026-07-16T16:51:30+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer