जनपद सभापति दिनेश अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपाइयों ने जताई खुशी*
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* । भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति एवं भुरकोनी के विकास पुरुष के रूप में पहचान रखने वाले दिनेश कुमार अग्रवाल को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के निर्णय का स्वागत किया।
नियुक्ति के बाद दिनेश कुमार अग्रवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं।
दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा, "यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि दिनेश कुमार अग्रवाल जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति के रूप में भुरकोनी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

.jpeg)