पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर/ उप डाकघर पिथौरा में पदस्थ उप डाकपाल भूपेंद्र साहू का भखारा उप डाकघर में स्थानांतरण होने पर पिथौरा उप डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक एवं पिथौरा डाकघर के कर्मचारियों ने सादगीय पूर्ण माहौल में उन्हें विदाई दी कर्मचारियों द्वारा श्री साहू को शाल एवं श्रीफल भेंट कर पारितोषिक प्रदान किया गया
वहीं दीपक गौतम एवं प्रेम द्वारा व्यक्तिगत रूप से उन्हें व्यवहार भेंट किया गया श्री साहू पिछले तीन वर्षों से पिथौरा उप डाकघर में अपनी सेवाएं देते हुए ऑफिस के कार्यों को जहां गति प्रदान किया है वहीं ग्रामीण डाक सेवकों को उनके कार्यों के प्रति जागरूक भी किया है
विदाई के अवसर पर उनके कार्यों पर ग्रामीण डाक सेवक जीत चंद्राकर,दीपक गौतम, मुक्ति डडसेना, हर्ष साहू, मनीषा, सहित डाक सेवको ने उनके कायों का स्मरण किया
डाक सहायक गजराज ध्रुव ने श्री साहू के स्थानांतरण पर उन्हें उनके स्थानांतरित जगह पर भी इसी तरह के कार्य करने एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने सहित सुखद भविष्य की कामना किया
कार्यक्रम में पोस्टमैन दिगेंद्र, सरिता, पूर्णिमा,रश्मि, पूनम प्रदीप,रूपेश, उमेश्वरी, कमलकांत,त्रिलोकी, होलिका सौरभ, सुनील ,दामिनी, भोलाराम,थानेश्वर, अखिलेश हूमेश, थरेश,हर्ष,मंजूलता,आदेश,राकेश,प्रियंका,अमन हितेश,नोतराम, अनुज,मनीष,मेघा,मोनिका, शालिनी हेमलता, अभिमन्यु,राजेश, सहित कर्मचारी साथियों ने अपनी उपस्थिति दी।

.jpeg)