महिला मोर्चा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद और अंत्योदय का संदेश,63 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन - sanskar.live

Hot




जुलाई 06, 2026

महिला मोर्चा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद और अंत्योदय का संदेश,63 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

महिला मोर्चा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद और अंत्योदय का संदेश,63 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
महिला मोर्चा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद और अंत्योदय का संदेश,63 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
महिला मोर्चा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद और अंत्योदय का संदेश,63 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लामीडीही में कार्यक्रम आयोजित



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला महासमुंद द्वारा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लामीडीही में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण महाअभियान एवं महिला भाजपा प्रवेश समारोह का जिला स्तरीय आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू के मार्गदर्शन में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी भारती बागल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। अनुच्छेद 370 के विरोध में उनका दिया गया नारा "एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे" आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान की जिला सह प्रभारी डॉ. किरण सिंह ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से भाजपा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम चला रही है।

महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने कहा कि आज महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा की कार्यशैली की आधारशिला हैं। विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 63 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें तपिशा प्रधान, सावित्री साहू, शोभा साहू, देवी साहू, जयंती प्रधान, मथुरा साहू, संगीता भोई, पदमा भोई, तीजनबाई साहू, निलेश्वरी साहू, मीरा साहू, धनेश्वरी ठाकुर, रामशिला ठाकुर, पार्वती ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, रामेश्वरी दीवान, अहिल्या साहू, सावित्री गोस्वामी, लीला ठाकुर, सीमा ठाकुर सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तारेश्वरी नायक ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री शिवांगी दुबे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल्या बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष मीना वर्मा, सुधा साहू, ललिता अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, सरपंच कमला दीवान, भाजपा जिला मंत्री सुशील कांति पटेल, सीता सतपथी, जिला उपाध्यक्ष शशी पटेल, अनीता टांडे, क्षमता गोयल, जिला मंत्री वर्षा साहू, प्रियंका सिन्हा, विजयलक्ष्मी जांगड़े, जिला कोषाध्यक्ष प्रीति मक्कड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विमल बेहरा, सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मी दत्ता, मंडल अध्यक्ष बीना, सोना, मधु यादव, किरण यदु, नेहा अग्रवाल, दीपा साहू, चेतन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/63.html
2026-07-06T07:06:40+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/63_0763363012.html
2026-07-06T07:51:09+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/63_01392052818.html
2026-07-06T08:51:06+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer