पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के 4 खिलाड़ियों का जिला U-14 टीम में चयन - sanskar.live

Hot




जुलाई 21, 2026

पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के 4 खिलाड़ियों का जिला U-14 टीम में चयन

रेस्ट हाउस में हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* पिथौरा क्रिकेट एकेडमी (PCA) के लिए गर्व का दिन। एके इस उपलब्धि पर मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चारों खिलाड़ियों को पीसीए की आधिकारिक स्पोर्ट्स टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। डमी के चार होनहार खिलाड़ियों *खुशाल यादव, प्रण दानी, चेतेंद्र साहू और तनमय निषाद* का जिला स्तरीय स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के *अंडर-14 (U-14)* वर्ग के लिए चयन हुआ है।

इस उपलब्धि पर मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चारों खिलाड़ियों को पीसीए की आधिकारिक स्पोर्ट्स टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

नगर पंचायत अध्यक्ष *देवेश निषाद* ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि "अंडर-14 स्तर पर चार खिलाड़ियों का चयन अकादमी के सुनियोजित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करता है। मुझे विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पिथौरा का नाम रोशन करेंगे।"

पीसीए के संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि *मनमीत सिंह छाबड़ा* ने कहा कि "पिथौरा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर चाहिए। जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने का पीसीए का कार्य सराहनीय है।"

इस अवसर पर पीसीए के संरक्षक *सुधीर प्रधान, लक्ष्मीकांत "बबलू" सोनी, आकाश अग्रवाल एवं विक्की सलूजा* ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। 

कार्यक्रम में *रमेश श्रीवास्तव, कोच सुनील यादव, दुर्गेश सोनी, अविनाश मित्तल, दिलीप ठाकुर, पोलेश मिश्रा, रोमन साहू, मनोज खालसा और मानस साहू* सहित नगर के समाजसेवी, खेलप्रेमी और पीसीए परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


-

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer