4 सूत्रीय मांगों को लेकर तूता से विधानसभा तक रैली
3 नवंबर 2025 से लंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, जिले भर से पहुंचेंगे सैकड़ों कर्मचारी
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ* और छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी आपरेटर संघ* के संयुक्त आह्वान पर आज महासमुंद में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
संघ ने 16 जुलाई को कलेक्टर को सौंपे पत्र में बताया था कि 3 नवंबर 2025 से चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद भी 4 सूत्रीय मांगें* पूरी नहीं हुई हैं। इसी के विरोध में आज *तूता से विधान सभा घेराव* के साथ धरना और ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया है।
जिले भर से पहुंचे कर्मचारी*
धरना-प्रदर्शन में *जिला सहकारी समिति महासमुंद के समस्त कर्मचारी* शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कर्मचारी महासमुंद पहुंचना शुरू हो गए हैं।
*जिलाध्यक्ष विजय कोसरे* ने कहा कि _"जब तक हमारी 4 सूत्रीय मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आज का धरना इसी कड़ी का हिस्सा है।"_
जिला सचिव संतोष साहू पिथौरा* ने कहा कि _"कर्मचारियों के वेतन, पदोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़ी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को अब संज्ञान लेना होगा।"_
*प्रशासन अलर्ट*
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कलेक्टर, जिला खाद्य अधिकारी, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं और जिला नोडल अधिकारी को पहले ही सूचना दी जा चुकी है।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/20_0977219019.html
2026-07-20T08:45:31+05:30

.jpeg)