विधायक सिन्हा परिवार ने श्रावण के प्रथम दिन कराया महारुद्राभिषेक, एक माह चलेगा हवन-पूजन
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* । श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा लगातार 11वें वर्ष एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे विधि-विधान से वेदी पूजा के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न स्थानों से पधारे पुरोहितों द्वारा रूद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। दोपहर 12 बजे आरती के साथ प्रथम दिन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। सुबह से ही पूरे नगर में हवन पूजन की भक्तिमय गूंज से वातावरण शिवमय हो गया। प्रथम दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि श्रावण माह भर प्रतिदिन सुबह हवन-पूजन, रुद्राभिषेक और रामायण मंडली की प्रस्तुति होगी। साथ ही इस दौरान श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष भी वितरित किया जाएगा।
सोमवार को होगा रुद्राक्ष वितरण*
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रावण के प्रत्येक सोमवार को रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। प्रथम सोमवार 3 अगस्त, द्वितीय सोमवार 10 अगस्त, तृतीय सोमवार 17 अगस्त एवं चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी नगरवासियों से आह्वान किया है कि वे श्रावण के इस पवित्र माह में आयोजित महारूद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/11.html
2026-07-31T08:02:25+05:30


.jpeg)