निजला एकादशी के दिन बिहाझर विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया
निजला एकादशी के दिन बिहाझर विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला बिहाझर में निजला एकादशी (भीम सनी) एकादशी के दिन शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया
मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल टीका लगाया गया इस अवसर पहली से आठवीं तक छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही साथ गांव के सरपंच काजल साहू नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग,कम्पास, एवं भीमसेन चंद्राकर द्बारा काफी पेन, एवं सुन्दर लाल साहू द्बारा सभी बच्चों को मिठाई चाकलेट
वितरण कर नवप्रवेशी बच्चों स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काजल साहू सरपंच, अध्यक्षता कर रहे थानूराम साहू, हरीराम साहू, संतराम साहू,विशेष अतिथि भीमसेन चंद्राकर, उपसरपंच दीपक साहू , गजेन्द्र साहू नोती सिन्हा, सुन्दर लाल साहू, रहे, कार्यक्रम में प्रधान पाठिका रूखमणी साहू ,प्रदीप वर्मा, रेखा चंद्राकर, चन्द्रप्रभा साहू,राधेश्याम परमार, पंचराम ठाकुर, योगिता ठाकुर,सीमा दीवान, पूर्णिमा चंद्राकर,शाला समिति के समस्त सदस्य, महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे, अतिथियों ने उद्बोधन में शाला में बच्चों को नियमित भेजने,शाला में प्रवेश दिलाने,शाला त्यागी बच्चों को शाला में भेजने, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन, पर अपने अपने विचार रखे,शाला के प्रधान पाठिका रूखमणी साहू द्बारा नियमित शाला भेजने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने,शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया,रेखा चंद्राकर द्बारा शिक्षा की गुणवत्ता बच्चों के स्तर कैसे ऊपर उठाएं,पालक की भूमिका, जागरूकता,पर अपने विचार रखे, शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_26.html
2026-06-26T08:45:03+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_966.html
2026-06-26T08:51:09+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_602.html
2026-06-26T09:51:23+05:30


.jpeg)