सिक्ख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज पिथौरा द्वारा छबील वितरण किया गया - sanskar.live

Hot




जून 18, 2026

सिक्ख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज पिथौरा द्वारा छबील वितरण किया गया

सिक्ख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज पिथौरा द्वारा छबील वितरण किया गया
सिक्ख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज पिथौरा द्वारा छबील वितरण किया गया



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आज सिक्ख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज पिथौरा की समूह साध संगत के द्वारा सुबह पाँच बजे से लगातार नौ बजे तक गुरुवाणी,कीर्तन,पूजा अर्चना संपन्न हुई। तत्पश्चात श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के बाहर में सभी राहगीरो को छबील(शरबत) का वितरण दोपहर दो बजे तक किया गया।

छबील वितरण कार्यक्रम में युवा खालसा दल के युवाओं का विशेष सहयोग देखने को मिला आने जाने वाले सभी राहगीरों को छबील का वितरण किया गया उसके बाद छबील को मरीजों के लिए अस्पताल,जनपद पंचायत परिसर में आए ग्रामीण जनों तथा बस में जाने वाले सवारियों को भी बांटा गया।

इस अवसर पर युवा खालसा दल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसने प्रमुख रूप से त्रिलोक सिंह सलूजा,राजेंद्र सिंह खनूजा,ज्ञानी लवप्रीत सिंह,तबला वादक नारायण सोनी,छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतप्रीत सलूजा विक्की,छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सलूजा,शहर अध्यक्ष राजा खनूजा,सोनू छाबड़ा,सोनू नारंग,गुरुदीप सलूजा,अमित सलूजा,संदीप अजमानी,रौनक सलूजा,गुरमीत सिंह छाबड़ा,सुप्रीत सिंह नारंग,अनमोल चावला,दलबीर सिंह नारंग,रवि चावला,मोनू नारंग,सौरभ अजमानी,तारी टुटेजा,तनवंत खनूजा,अवनीत गंभीर,मेहर सलूजा,सिक्ख समाज के बच्चों ने भी खूब सेवा की जिसने अनंत सलूजा,मन्नत सलूजा,राजवीर सलूजा,ईशित खनूजा,सचनित अजमानी,शानवीर सलूजा,गुरुषित टुटेजा,दर्शित टुटेजा,ओंकार सलूजा,उदम मक्कड़ सहित समाज प्रमुख मौजूद रहे।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_18.html
2026-06-18T15:40:20+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_586.html
2026-06-18T15:51:11+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer