विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर दिया स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त समाज का संदेश
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर दिया स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त समाज का संदेश
महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान में सहभागिता निभाई और आमजन को स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। आगे कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए शासन द्वारा नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनके आसपास का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे। इसके अलावा उन्होंने अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को ऐसे जनस्वास्थ्य अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
नवजात शिशुओं के लिए किट प्रदान किया
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में नवजात शिशुओं के लिए किट भी प्रदान किया। साथ ही माताओं, बहनों का कुशल क्षेम भी जाना। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थें।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_29.html
2026-06-29T09:23:46+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_144.html
2026-06-29T09:51:26+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_437.html
2026-06-29T10:51:38+05:30



.jpeg)