चालीस विद्यालय से अड़तीस आचार्य आचार्यों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया
पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर,/समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में वनवन्धु परिषद द्वारा संचालित पिथौरा बया संच का वार्षिक पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिलोक सिंह अजमानी संरक्षक पिथौरा संच अध्यक्षता लोकनाथ नायक सरपंच प्रतिनिधि विशेष अतिथि समिति अध्यक्ष लालाराम नाग पूर्व सरपंच सुमेंदु ध्रुव डीगम साहू प्रधान पाठक प्रमोद कुमार सिन्हा पत्रकार श्रीमती रूकसार बेगम पंच श्रीमती गुंजा पटेल एस एस पी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती व मां भारती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।मुख अतिथि अजमानी ने वनवन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए सभी आचार्य आचार्यों को शुभकामनाएं दिए। सरपंच प्रतिनिधि लोकनाथ नायक ने शिक्षा व संस्कार के महत्व को बताते हुए लगन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किए।डीगम साहू ने भारतीय संस्कृति भारतीय समाज व शिक्षण कौशल की जानकारी देते हुए सभी को नवीन सत्र की शुभकामनाएं दिए। पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा ने शिक्षा व समाज के विकास में एकल अभियान के महत्व को बताते हुए सभी से कर्मठता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किए।
बया संच प्रमुख लखन सिदार ने पांच दिवस का वृत्त कथन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि प्रति दिवस दस कलांश होता था। जिसमें वार्षिक कार्य योजना,शिक्षण कौशल शिक्षा एवं संस्कार, भाषा गणित अंग्रेजी संस्कृत हस्तशिल्प आरोग्य शिक्षा जागरण ग्राम विकास योग शिक्षा बालगीत खेल विधि आदि प्रमुख विषयों का प्रशिक्षण सालिक राम साहू गतिविधि प्रमुख अंचल महासमुंद कन्हैया साहू तुमगांव संच प्रमुख मदन लाल साहू संच प्रमुख भूरकोनी उमेंद यादव संच प्रमुख पिथौरा ने प्रशिक्षण दिए।इस वर्ग में पिथौरा बया संच के चालीस विद्यालय से अड़तीस आचार्य आचार्यों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। अनूभव कथन मुस्कान वर्मा व कविता नायक ने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वरी साहू, कविता निर्मलकर एस एस पी समिति सदस्य गण ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि जन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेंद यादव व आभार दीक्षा पटेल ने किया।


.jpeg)