शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में नवोदय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में नवोदय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में नवोदय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
51 छात्रों को सम्मानित किया गया
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव, संकुल केंद्र मोहगांव, विकास खंड पिथौरा जिला महासमुन्द में 8 मई दिन शुक्रवार को स्व. श्रीमती शोभावती प्रधान एवं स्व. श्री कामदार प्रधान तथा अजिता दास की स्मृति में नवोदय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय/सैनिक स्कूल/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु चयनित 30 छात्रों को सम्मानित किया गया, साथ ही कक्षा पहली से दसवीं तक कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये 20 छात्रों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी डड़सेना विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पिथौरा थे एवं अध्यक्षता श्री जगदीश कुमार प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मोहगांव ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में मीनकेतन दास सेवानिवृत्त व्याख्याता, श्री विजय बारीक सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव, श्री हेमन्त पटेल उप सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव, श्री उत्तम कुमार तिवारी थाना प्रभारी सांकरा, श्री गोपाल चरण भोई, श्री लक्ष्मी चरण साहू, श्री विश्वामित्र बेहरा, श्री प्रेमशंकर भोई जी आमंत्रित थे । सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात अतिथियों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया । विद्यालय के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों से मेरे द्वारा नवोदय/सैनिक स्कूल चयन परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है और चयनित बच्चों को हमारे परिवार के द्वारा मेरे माता-पिता की स्मृति में स्मृति चिन्ह और मैडल देकर सम्मानित किया जाता है । पिछले तीन वर्ष में मेरे मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के 43 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिए चयन हुआ है । साथ ही 3 बच्चों का सैनिक स्कूल, 4 बच्चों का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु चयन हुआ है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के माता-पिता की स्मृति में समर्पित स्मृति चिन्ह और मैडल से अतिथियों के द्वारा सभी 50 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर गॉंव के तीन वयोवृद्ध जनों घसिया सांड, श्रीमती सांकरा बाई सांड और यज्ञसेनी सांड को भोजराज प्रधान के परिवार के द्वारा साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मीनकेतन दास जी के द्वारा भी वर्ष 2025 और 2026 में चयनित 30 बच्चों को अपनी पुत्री अजिता दास की स्मृति में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । दास जी द्वारा पिछले सात वर्षों से भोजराज प्रधान के विद्यालय से चयनित बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है । वर्ष 2026 में चयनित बच्चों के पालकों के द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, एवं ऑनलाईन क्लास के संचालन हेतु भोजराज प्रधान जी को एक आई पेड भेंट की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति लक्ष्मी डड़सेना ने कहा कि मोहगांव का सरकारी स्कूल अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणास्रोत है । प्रधान जी के द्वारा बच्चों को निःशुल्क नवोदय चयन परीक्षा की तैयारी कराना और अपने माता-पिता की स्मृति में सम्मान समारोह अयोजित कर चयनित बच्चों को सम्मानित करना आने वाले बच्चों को और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी, आज के समय में सेवाभाव से बच्चों के प्रति समर्पित होकर शिक्षकीय कार्य करना एक उदाहरण है । विशिष्ट अतिथि श्री उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि इतने सारे बच्चों का नवोदय जैसे परीक्षा में चयन होना इस बात का गवाह है कि इस विद्यालय में किस तरह की पढ़ाई और तैयारी कराई जा रही है । विशिष्ट अतिथि श्री मीनकेतन दास जी ने कहा कि मैं पिछले कई वर्षों से भोजराज प्रधान और उनके कार्यों को देख रहा हूँ, हर वर्ष इनके विद्यालय से दर्जनों बच्चों का नवोदय में चयन हो रहा है । प्रधान जी इस अंचल के बच्चों का भविष्य निर्माण कर रहे हैं, ये इस अंचल और शिक्षा विभाग के गौरव हैं। विशिष्ट अतिथि विजय बारीक ने कहा कि भोजराज प्रधान जब से प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ होकर हमारे गांव आये हैं, यहाँ से बहुत सारे बच्चे नवोदय में चयनित हो रहे हैं, जिससे हमारे विद्यालय और गांव का नाम रोशन हो रहा है । हाई स्कूल के प्राचार्य जगदीश कुमार जी के द्वारा सभी अतिथियों उपस्थित पालकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया, बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन शाला परिवार और ग्रामवासियों के सहयोग से भोजराज प्रधान और उनके परिवार के सौजन्य से अयोजित किया गया था । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य जगदीश कुमार, अंजय कश्यप संकुल समन्वयक, पूर्व मा. शा. प्रधान पाठक रविलाल प्रधान, गौरीशंकर पण्डा, विजय कुमार नाग , लाल कुमार कुर्रे, श्रीमती कविता बढ़ाई, श्रीमती नीलिमा साहू शिक्षिका, श्रीमती रेखा प्रधान, श्रीमती तेजस्विनी प्रधान, यशवंत बारीक, रोहित प्रधान, प्रणव प्रधान, देवराज प्रधान, थबीर बारीक, रत्नाकर प्रधान, मोहन साहू, सुशील बारीक, कमलेश बारीक, सदानन्द बारीक, राजेश प्रधान, लक्ष्मण बारीक, मोहन साव, प्रह्ललाद प्रधान, हेमसागर बारीक, दिब्यानन्द बारीक, सहित समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_10.html
2026-05-10T17:24:00+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_854.html
2026-05-10T17:51:23+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_612.html
2026-05-10T18:51:32+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_527.html
2026-05-10T19:51:41+05:30





.jpeg)