पिथौरा के दूरस्थ ग्राम सलडीह में सुशासन तिहार का पहला जनसमस्या निवारण शिविर लगा - sanskar.live

Hot




मई 01, 2026

पिथौरा के दूरस्थ ग्राम सलडीह में सुशासन तिहार का पहला जनसमस्या निवारण शिविर लगा

 







पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/प्रदेश सरकार के द्वारा सुशासन तिहार के तहत पिथौरा जनपद के दूरस्थ ग्राम सलडीह में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा सरपंच संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा सांसद प्रतिनिधि मनमीत रिक्की छाबड़ा विधायक के निज सहायक  नरेंद्र बोरे जनपद सदस्य श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे भारती अग्रवाल, कंवलजीत छाबड़ा, मथामणी बढ़ई, विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल, भाजपा सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साव सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहें। 

शिविर में आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिन्हें संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष ऊषा धृतलहरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद सुशासन राज कायम हुआ है। और इस सुशासन का लाभ ग्रामीणों को मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि इस तरbह के कार्यक्रमों और पंचायती राज प्रणाली के माध्यम से आम जन की सुविधा हेतु सत्ता का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे  सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र बोरे ने भी संबोधित करते हुए जनता का आव्हान किया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी रखे और उसका लाभ ले शिविर में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान किये। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा के 5 श्रमिकों को जॉब कार्ड वितरण किया गया एवं आजीविका मिशन के तहत 5 लखपति दीदियों को लखपति सम्मान पत्र तथा 2 स्वा सहायता समूहों को 4लाख का ऋण प्रदाय किया गया शिक्षा विभाग द्वारा 2 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरण किया गया एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा 7 गर्भवती महिलाओं को  प्रोटीन कीट दिया गया तथा राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण किया गया कार्यक्रम में पिथौरा के एसडीएम बजरंग वर्मा, तहसीलदार मनीषा देवांगन, जनपद सीईओ योगेश्वरी बर्मन, उप-वन मंडला अधिकारी सुश्री डिंपी बैस बीईओ लक्ष्मी डडसेना विकास विस्तार अधिकारी डी एल बरिहा वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी सहित आसपास के सरपंच सचिव अधिकारी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer