छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन से पिथौरा सशिम के पदाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि - sanskar.live

Hot




मई 27, 2026

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन से पिथौरा सशिम के पदाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन से पिथौरा सशिम के पदाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन से पिथौरा सशिम के पदाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि


*पिथौरा संस्कार  न्यूज गौरव चंद्राकर* /छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन से नगर के भाजपा, स्वयंसेवको एवं सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधक कमेटी सहित अचार्यो मे शोक की लहर छा गयी हैं. सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण मे बुधवार की शाम श्रद्धांजलि सभा रखी गयी. कल बिलासपुर मे योग कार्यक्रम के दौरान अचानक रुपनारायण सिन्हा की अकस्मात तबियत बिगड़ी और सिम्स अस्पताल पहुंचते तक उनका निधन हो चूका था. निधन की खबर से पिथौरा के लोग स्तब्ध रह गए. आज स्थानीय सशिम मे शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति के सदस्यों एवं अचार्यो द्वारा आकस्मिक बैठक आयोजित कर स्व सिन्हा को श्रद्धानजली अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के व्यवस्थापक नें उनसे मुलाक़ात के अविस्मरणीय पलो को याद किया. समिति सदस्य गुरुचरण सिंह सलूजा नें स्व सिन्हा से अपनी मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें कुशल संगठक एवं अति व्यवहारकुशल बताया. सशिम के पूर्व व्यवस्थापक रजिन्दर खनूजा नें स्व सिन्हा से अभी अभी मुलाक़ात के साथ उनकी जीवनी का वर्णन किया कि उन्होंने किस शिद्द्त से एक सशिम आचार्य से भाजपा संगठन मंत्री से वर्तमान योग आयोग के अध्यक्ष तक के सफर का विस्तृत वर्णन किया. सशिम की प्राचार्य गायत्री राजपूत नें स्व सिन्हा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. शोक सभा मे मुख्यतः गुरुचरण सिंह सलूजा, सुरेश ठाकुर, रजिन्दर खनूजा, गायत्री राजपूत सुरेन्द्र सिंह खनूजा, त्रिलोक आजमानी एवं सरजूराम सिन्हा सहित विद्यालय स्टॉफ एवं समिति सदस्य उपस्थित थे.


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_27.html
2026-05-27T19:36:34+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_964.html
2026-05-27T19:51:42+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer