देश के बुचड़ खाने को बंद करने व छ०ग० में गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मांग - sanskar.live

Hot




मई 22, 2026

देश के बुचड़ खाने को बंद करने व छ०ग० में गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मांग

 प्रगतिशील छ०ग० सतनामी समाज ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने देश की बुचड़ खाने बंद करने व राज्य में गौ रक्षा के नाम गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा गया।सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि देश में वैद्ध बुचड़ खाने संचालित होने के कारण अन्य राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के मवेशियों का भी कुछ लोग खरीदी बिक्री कर चोरी छुपे मजदुरो या भाड़े के वाहनों में भेजा जाता है।जो गैरकानूनी है और पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के ऊपर पुरी मुस्तैदी के साथ कार्यवाही कर रही है। हालांकि ऐसे मामलों गरीब मजदूर लोग फंस जाते हैं और बड़े रैकेट चलाने वाले सफेद पोश लोग बच जाते हैं। यदि देश में संचालित बुचड़ खानों को ही बंद कर दिया जाए तो मवेशियों की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी रुक जायेगी। और गौ संवर्धन में भी मदद मिलेगी। चुंकि भारत भुमि भगवान बुद्ध,भगवान महावीर,संत कबीर दास जी और सत्य अहिंसा प्रेम के पुजारी गुरु घासीदास जी जैसे संत महापुरुषों के है जिनके करोड़ों अनुयाई हैं।

छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है जहां खेती किसानी के लिए बड़ी संख्या बैल भैंस के साथ दुधारू पशु गाय पालने के लिए खरीदी बिक्री की जाती है। इसके साथ ही आए दिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गौ रक्षा के नाम पर अवैध वसूली या फिर निर्दोष पशुपालकों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी करने की खबरें आती है। गत दिनों आरंग थाना में ग्राम गुदगुदा निवासी मवेशी पालक लाल कुमार कुर्रे को थाना परिसर में ही अपने को कथित गौ रक्षक बताने वाले गोल्डी शर्मा, अभिजात शर्मा व विजय अग्रवाल द्वारा गुंडागर्दी करते हुए मारपीट जातिगत गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक व सोशल मिडिया में वायरल कर दिया था।जबकि लाल कुमार कुर्रे अपने मवेशी को खोज रहें थे।सतनामी समाज के द्वारा थाना का घेराव किया तब कहीं जाकर उक्त तीनों आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाद में गिरफ्तार किया गया। रायपुर के कोर्ट परिसर में भी आरोपीयो के समर्थन में नारे लगाना और पुलिस द्वारा उन्मादी भीड़ के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करने से खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों की हौसला और बढ़ती है।इस घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली शुरू से ही  संदिग्ध बना रहा।यदि पुलिस चाहती तों थाना परिसर में गुंडागर्दी करने वालों को रोक सकतीं थीं। परंतु ऐसा ना कर तमाशबीन बने रहे।जो निंदनीय है।

छत्तीसगढ़ में आए दिन मवेशीयो की अवैध परिवहन या तस्करी की खबर प्रकाशित होते रहती है। जिसमें गिरफ्तार होने वालों में सभी जाति के लोग होते हैं।इसके बावजूद कथित स्वयं भु गौ रक्षक केवल सतनामी समाज को बदनाम करते हैं। ऐसे लोग जाति देखकर ही गुंडागर्दी करते हैं।जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ती है। हम किसी भी व्यक्ति या जाति के लोगों द्वारा अवैध खरीद फरोख्त कर तस्करी करने वालों के ऊपर पुलिस द्वारा की जाने वाली कानुनी कार्यवाही का समर्थन करते हैं। लेकिन गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ है। ऐसे लोगों की गैर कानूनी गतिविधियों को रोके जाने व भविष्य में ऐसे टकराव होने की संभावना को देखते हुए गौ रक्षा के नाम पर कानुन को हाथ में लेकर गुंडागर्दी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही करने सभी थानों को एडवाइजरी जारी करने की मांग किया हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष विजय बंजारे,के सोनटके जिला उपाध्यक्ष,सचिव रेखराम बघेल, घनश्याम जांगड़े कोषाध्यक्ष, गणेश टंडन जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजेश रात्रे जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, फनेंद्र बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष, सत्यप्रकाश साय, राजेश मारकंडेय,विजय बघेल,अजय बघेल शामिल रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer