पिथौरा सस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सिख समाज छत्तीसगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा शांति नगर स्थित विमतारा भवन रायपुर में आयोजित सिख प्रदेश स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
यह समाजिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा एवं अल्पसंख्यक आयोग के वर्तमान अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व पदाधिकारीयो एवं समाजसेवी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उच्च शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पिथौरा नगर के सिख छात्र छात्राओं ने अपने परिवार, समाज व नगर का मान बढ़ाया है, छत्तीसगढ़ सिख छात्र छात्राओं में टॉप 10 में स्थान बनाया है,नवनीत सिंह आजमानी ने जिन्होंने 95.0 % पाकर समाज को गौरान्वित किया है वही पिथौरा के दो अन्य छात्र छात्राओं योग्यता पर कक्षा 9th से मेहर सलूजा एवं मेधावी छात्रा हरजोत कौर आजमानी को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों ने नवनीत सिंह आजमानी,मेहर सिंह सलूजा,हरजोत कौर आजमानी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के अंत में सिख समाज छत्तीसगढ़ आयोजकों ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।




.jpeg)