लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है कांग्रेस - आशीष शर्मा
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के लिये गद्दार जैसे शब्द का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश आव्हान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा मंडल पिथौरा के संयुक्त नेतृत्व में राहुल गांधी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला दहन किया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विश्राम गृह से राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बार चौक पहुंचे । पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पुतला दहन कार्यक्रम को रोकने तैनात थे परंतु भाजपा कार्यकर्ता पुतला दहन कर पाने में सफल हुए ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि राहुल गांधी का बयान अशोभनीय , हताशा , राजनीतिक दीवालिया पन , व संकुचित मानसिकता को उजागर करता है । प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर इस तरह की घटिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद गरिमा पहुंचाई है बल्कि देश के लोकतंत्र व जनमत का घोर अपमान किया है । भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ये बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , अराजकता वादी मानसिकता का प्रतीक है । देश के 140 करोड़ जनता के चुने नेता नरेंद्र मोदी व अमित शाह के खिलाफ ये बयान देश 140 करोड़ जनता का अपमान है ।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद , नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , प्रीतराम सूर्ये , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल , सीताराम सिन्हा , भाजपा मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर , सालिकराम डड़सेना , राजेश चौधरी , अंशुल तिवारी , कुलजीत आजमानी , प्रियांशु दीक्षित , टिकेलाल साव , मोनू सलूजा , सुधीर प्रधान, अनूप टांडी , पोलेश मिश्रा , रोमन साहू , तुषार बंसल , प्रतीक बोस , श्रेयांस श्रीवास्तव , विक्की वेदप्रकाश निर्मलकर , जितेंद्र ध्रुव , गणेश राम यादव , सोमनाथ यादव , हेमन्त जाधव , अंशु सिन्हा , घुरवा पटेल , मोहित कुमार ,सचिन नायक , सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


.jpeg)