भगत देवरी प्राइमरी स्कूल में बड़ी चोरी, रसोई का चद्दर तोड़कर भारी मात्रा में राशन और सामान ले गए चोर - sanskar.live

Hot




मई 20, 2026

भगत देवरी प्राइमरी स्कूल में बड़ी चोरी, रसोई का चद्दर तोड़कर भारी मात्रा में राशन और सामान ले गए चोर


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा विकासखंड के ग्राम भगत देवरी स्थित प्राथमिक शाला में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने स्कूल की रसोई में लगे चद्दर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। रसोई में लोहे का दरवाजा लगा हुआ था, लेकिन चोर ऊपर से चद्दर तोड़कर भीतर घुस गए और वहां रखा भारी मात्रा में राशन सामग्री, कुकर सहित अन्य उपयोगी सामान चोरी कर फरार हो गए।

सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बताया कि मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि स्कूल में इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अब चोर स्कूल जैसी शासकीय संस्थाओं को भी निशाना बना रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer