सुशासन तिहार अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के रेमडा सहित जिले के परसुली,बानीगिरोला में होगा समाधान शिविर का आयोजन आज दिनांक 6 मई को - sanskar.live

Hot




मई 06, 2026

सुशासन तिहार अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के रेमडा सहित जिले के परसुली,बानीगिरोला में होगा समाधान शिविर का आयोजन आज दिनांक 6 मई को



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 01 मई से 05 जून 2026 तक जिले में कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है।

समाधान शिविर का आयोजन 06 मई 2026 को तीन क्लस्टर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसुली के हाई स्कूल में शिविर आयोजित होगा, इनमें 19 ग्रामों के ग्रामीणजन शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेमडा के हाई स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में 13 ग्राम के ग्रामीणजन तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बानीगिरोला के हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शिविर में 20 ग्रामों के ग्रामीण जनों मांग एवं शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

इसी तरह 7 मई को बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदा के प्राथमिक शाला में तथा 8 मई को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहारडीह के मिडिल स्कूल मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणजनों से अपील की गई है कि शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ  लेवे

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer