नेशनल हाईवे 53 के ढांक टोल प्लाजा पर अग्निशमन एवं सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न; कर्मचारियों को सिखाए गए बचाव के गुर
नेशनल हाईवे 53 के ढांक टोल प्लाजा पर अग्निशमन एवं सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न; कर्मचारियों को सिखाए गए बचाव के गुर
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /औरंग टोल वे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित ढांक टोल प्लाजा में आज एक दिवसीय विशेष 'फायर एंड सेफ्टी ट्रेनिंग' का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री दिनेश कुमार रायते , और उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे नीलकंठ चंद्राकर रहे
और उनके साथ HC 64 जयपाल सिंह (प्रधान आरक्षक),सैनिक क्र. 103 नीलकंठ चंद्राकर,सैनिक क्र. 93 नारायण कोसरे,सैनिक क्र. 14 पंकज दीवान,वाहन चालक कबीर सोनी,सैनिक क्र. 06 डे कुमार शामिल रहे |
टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से मैनेजर पवन प्रशांत सिंह और सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर ने भी कार्यक्रम की कमान संभाली और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
प्रशिक्षण के दौरान और अग्निशमन टीम द्वारा कर्मचारियों को आग से सुरक्षा ,फायर उपकरण संचालन ,आग से बचाव एवं फायर उपकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी |टोल मैनेजर पवन प्रशांत सिंह और सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति या आगजनी की घटना से निपटने के लिए कर्मचारियों का हर समय तैयार रहना बेहद जरूरी है। इस तरह के प्रशिक्षण से कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी दुर्घटना को रोकने में सक्षम बनते हैं। अंत में सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/53.html
2026-05-31T08:42:28+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/53_02143955025.html
2026-05-31T08:51:28+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/53_01940661603.html
2026-05-31T09:51:18+05:30


.jpeg)