5 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाला चिंगरौद , हथखोज मार्ग निर्माण कार्य का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन - sanskar.live

Hot




मई 14, 2026

5 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाला चिंगरौद , हथखोज मार्ग निर्माण कार्य का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन




महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने चिंगरौद - हथखोज मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधि विधान से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्य की लागत करीब 5 करोड़ 85 लाख रुपए है। इस मार्ग के निर्माण से आवाजाही में काफी सुगमता होगी। ग्रामीणों के साथ साथ महासमुंद और गरियाबंद आवागमन करने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह मार्ग आगे गरियाबंद जिले को जोड़ती है। साथ ही काफी समय से इस मार्ग के लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। खासकर बरसात के दिनों में आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही ग्राम बम्हनी में श्रावण मास में बम्हनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। गरियाबंद क्षेत्र से भी शिवभक्त बम्हनी आते हैं, मार्ग निर्माण से उन्हें भी सुगमता होगी। आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में गांव के पहुंच मार्गों के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बारिश में होने वाली आवागमन की समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा है। राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है। 

हर वर्ग के लिए हो रहा काम

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार में किसी भी वर्ग को वंचित नहीं रखा जा रहा है। मजदूर, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहे हैं। आगे कहा कि राज्य एवं केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार होने के कारण डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों तक पहुंचने में काफी समस्या हो रही थी। अब डबल इंजन की सरकार के चलते प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक एक-एक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर यह रहे उपस्थित 

जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेतागण रमेश साहू, श्याम साकरकर, राजेंद्र चंद्राकर, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, अभिषेक पांडे, सोसायटी अध्यक्ष नामदेव साहू, रामेश्वर पांडे, बम्हनी सरपंच रूपा घनश्याम ध्रुव, चिंगरौद सरपंच छेरकु धीवर, बरोंडाबाजार सरपंच लेखराज साहू अन्य जनप्रतिनिधिगण शंकर सोनी, मनीष यादव, मासूम पांडे, उत्तम साहू, खिलावन यादव, दीपक साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer