संगम क्रिकेट लीग : छोटे स्कोर पर बड़ी जीत, जनसेवा 24 किंग्स ने सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री - sanskar.live

Hot




मई 17, 2026

संगम क्रिकेट लीग : छोटे स्कोर पर बड़ी जीत, जनसेवा 24 किंग्स ने सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री

संगम क्रिकेट लीग : छोटे स्कोर पर बड़ी जीत, जनसेवा 24 किंग्स ने सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री
संगम क्रिकेट लीग : छोटे स्कोर पर बड़ी जीत, जनसेवा 24 किंग्स ने सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री
संगम क्रिकेट लीग : छोटे स्कोर पर बड़ी जीत, जनसेवा 24 किंग्स ने सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री

 पहली गेंद से बदला मैच का रुख, जनसेवा 24 किंग्स ने दिखाया जीत का जज्बा* 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जनसेवा 24 किंग्स ने शानदार संघर्ष और बेहतरीन टीम प्रदर्शन के दम पर साहू किंग्स को 29 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टॉस जीत कर साहू किंग्स ने गेंदबाजी चुना,जनसेवा 24 किंग्स बल्लेबाजी करने उतरी, शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम निर्धारित 15 ओवरों में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कम स्कोर होने के कारण मुकाबला साहू किंग्स के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था, लेकिन जनसेवा 24 किंग्स के खिलाड़ियों ने हार मानने के बजाय मैदान पर संघर्ष की नई कहानी लिख दी।

दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर महेश पटेल ने साहू किंग्स का पहला विकेट  डी के साहू का गिरते ही मुकाबले का रुख बदल गया। इसके बाद जनसेवा 24 किंग्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। लगातार गिरते विकेटों ने साहू किंग्स की टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

जनसेवा 24 किंग्स के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में गजब का आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना दिखाई। कम स्कोर का सफल बचाव करते हुए टीम ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट में जीत सिर्फ बड़े स्कोर से नहीं बल्कि जज्बे, मेहनत और एकजुटता से हासिल होती है।

मैन ऑफ द मैच रहे महेश पटेल, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

संघर्ष, आत्मविश्वास और शानदार टीमवर्क के दम पर जनसेवा 24 किंग्स ने रचा यादगार विजय अध्याय।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/24_01040580414.html
2026-05-17T11:16:07+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/24_0687044927.html
2026-05-17T11:51:27+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/24_0176364220.html
2026-05-17T12:51:39+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer