ग्राम भुरकोनी में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश - sanskar.live

Hot




मई 20, 2026

ग्राम भुरकोनी में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश



पिथौरा सस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुरकोनी में पिछले 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। लगातार बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी केवल “केबल खराब” होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करते हुए टेंड़ूखेड़ा बिजली कार्यालय का घेराव एवं आक्रोश प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer