पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 विमलपुर मेमरा के पास आज दिनांक 6 मई सुबह लगभग 10:30 बजे के करीब एक ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक की मृत्यु दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ने समय रहते घायल का प्राथमिक उपचार कर जान बचाई। हाईवे पर एक ट्रैक्टर बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई,जिसमे ग्राम गोडबाहल से अनसुल जा रहे बाइक सवार बौद्धराम डडसेना निवासी गोडबाहल की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई उनके परिजन गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी पुन्नी बाई डरसेना ,सुपुत्री इंदु डडसेना को राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिथौरा 108 के पायलट शाहिद खान और एमटी मल्लेश्वरी पटेल मौके पर पहुंची। घायल को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में शिफ्ट किया। ईएमटी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तुरंत ड्रेसिंग और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद ईएमटी की सूझबूझ से मरीज को आईवी फ्लूड चढ़ाते हुए सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य पिथौरा में भर्ती कराया।



.jpeg)