फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के अटल टिंकरिंग लैब ने अंबेडकर जयंती मनाया
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिवर्षानुसार डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अटल टिंकरींग लैब के प्रभारी मिनाक्षी शर्मा ने बताया कि नीति आयोग के गाइड लाइन के अनुसार ए टी एल लैब कौन्दकेरा मे सविंधान निर्माता भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को प्रत्येक अटल टिंकरींग लैब में अन्य संस्था के छात्र छात्रों को संलग्न कर कम्युनिटी डे के रुप मे मनाया जाएगा, इसी तारतम्य मे संस्था के ए टी एल लैब में कौन्दकेरा संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रत्येक संस्था से पांच छात्र -छात्रा एवं उनके एक मार्गदर्शक शिक्षक तथा समुदाय से छात्र गण ,भूतपुर्व छात्र व जनप्रतिनिधि कम्युनिटी डे आयोजन में शामिल हुए । मुख्य वक्ता के रूप ग्राम सरपंच राधिका यादव ने बाबा साहब के जीवन आदर्श को छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद बताया साथ ही ओंकार साहू अध्यक्ष शाला विकास समीति,रामेश्वरी कुर्रे जनपद सदस्य ,मनोज यादव सरपंच प्रतिनिधि, तथा शिक्षाविद सोमप्रकाश साहू तथा शाला विकास समिति के सभी सदस्य के साथ साथ ग्राम कौन्दकेरा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती का पूजन व बाबा साहेब का वंदन और सरस्वती वंदना के साथ कम्युनिटी डे के हैंड्स ऑन एक्टिविटी की शुरुआत की गई जिसमें संकुल कौन्दकेरा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को समूह बनाकर विभिन्न प्रकार की अटल टिंकरिंग लैब से संबंधित गतिविधि व कार्यक्रम का संचालन टिंकरिंग लैब के प्रभारी मीनाक्षी शर्मा एवं सदस्य शिक्षक सतीश मालवीय व रितेश पटेल के समायोजन मे संपन्न हुआ । छात्र छात्राओं को नीति आयोग के दिए गए निर्देशानुसार सरल एवं आसानी से उपलब्ध हो ऐसी हैंड्स ऑन गतिविधिया करवाई गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथि गण , प्राचार्य व शिक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया । संस्था के प्राचार्य एम आर रात्रे ने सभी अतिथि गण व शामिल स्कूलों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की बाबा साहब का जीवन दर्शन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, और ऐसे आयोजन से सामुदायिक सहभागिता परस्पर बढ़ती है। कार्यक्रम में ए टी एल के सहयोगी छात्र छात्रा युवराज साहू ,पायल साहू, यशोदा साहू ,पलक कोसरे, डामेश्वरी साहू, फलक साहू, भारती साहू, संकुल समन्वयक नरेश साहू व संस्था से दीनू राम यदु, खेलावन सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद साहू, छगन लाल साहू, एकता दुबे, लक्ष्मी यदु, अंजू डेकर, स्मृति चंद्रवंशी, लक्ष्मण राम साहू, दुष्यंत वर्मा, मोहन लाल गोयल,हरिश्चंद्र निषाद, अजय साव, परमेश्वर निषाद , कल्पना सेन कृष्णा कंसारी, मीरा साहू , रेखा राजपूत , अम्बेश्वरी साहू ,तारिणी साहू उपस्थित रहे ।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_15.html
April 15, 2026 at 09:54AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_291.html
April 15, 2026 at 10:51AM


.jpeg)