पिथौरा में मनाया गया वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल का जन्मदिन - sanskar.live

Hot




अप्रैल 17, 2026

पिथौरा में मनाया गया वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल का जन्मदिन

पिथौरा में मनाया गया वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल का जन्मदिन

 बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 





  पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल का जन्मदिवस आज स्थानीय विश्राम गृह में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर जिले भर के वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी वह रही जब अग्रवाल के नेतृत्व और पार्टी की कार्यशैली पर विश्वास व्यक्त करते हुए क्षेत्र के 250 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

      गुरुवार की सुबह से ही भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं  समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने पुष्प-गुच्छ और माल्यार्पण कर अग्रवाल का अभिनंदन किया। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने उनके दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र के प्रति उनकी सक्रियता की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनुशासन का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर खुशियां साझा कीं।

   अपने नेता का जन्मदिन मनाने के लिए सैंकड़ो स्थानीय कार्यकर्ता विश्राम गृह में जुटे थे.कार्यक्रम में भाग लेकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाइयाँ देने दूर दूर से कार्यकर्ता पहुंचे थे. इसमें पिथौरा विकासखंड के करीब सभी ग्रामो से भाजपाई जन्मदिन मनाने पहुंचे थे, इसमें विशेषतः सारंगढ़,सराईपाली, बसना, सांकरा, तेंदुकोना, बागबाहरा, झलप, महासमुंद एवं रायपुर के भाजपा कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे थे. इनमे प्रमुख रूप से डॉ नंद किशोर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए.बहरहाल इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि शंकर अग्रवाल की संगठनात्मक पकड़ क्षेत्र में अत्यंत सुदृढ़ है। आयोजन के अंत में अग्रवाल ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना संगठन के लिए सुखद संकेत है और वे भविष्य में भी इसी तरह जन-कल्याण के कार्यों में समर्पित रहेंगे। 

जन्मदिन में 250 नें किया भाजपा प्रवेश*

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों क्षेत्र से आये सैंकड़ो ग्रामीणों नें शंकर अग्रवाल का नेतृत्व स्वीकार करते हुए भाजपा प्रवेश कि मंसा जाहिर की. इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा करीब 250 से अधिक नए सदस्यों को भाजपा प्रवेश करवाया. इनका स्वागत शंकर अग्रवाल द्वारा इनके गले में भाजपा का गमछा डाल कर किया.उक्त ग्रामीणों नें शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया था.




via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_17.html
April 17, 2026 at 11:56AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer