मिंकु अजमानी के महामंत्री बनने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/देश की सबसे पुरानी एवं प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा में मिंकु अजमानी को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
महामंत्री नियुक्ति मिलने पर मिंकु अजमानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए द्वारकाधीश यादव (जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद), देवेन्द्र बहादुर सिंह (राजा साहब, पूर्व विधायक बसना), करण सिंह दीवान (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा), मुकेश यादव (पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पिथौरा) एवं आत्माराम यादव (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत पिथौरा) सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
मिंकु अजमानी ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए वे संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
मिंकु अजमानी के महामंत्री बनने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

.jpeg)