असम चुनाव में दमदार भूमिका निभाकर लौटे मोक्ष कुमार प्रधान, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद, बसना सहित छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना - sanskar.live

Hot




अप्रैल 08, 2026

असम चुनाव में दमदार भूमिका निभाकर लौटे मोक्ष कुमार प्रधान, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद, बसना सहित छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

असम चुनाव में दमदार भूमिका निभाकर लौटे मोक्ष कुमार प्रधान, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद, बसना सहित छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना
असम चुनाव में दमदार भूमिका निभाकर लौटे मोक्ष कुमार प्रधान, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद, बसना सहित छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, मेहनत और रणनीतिक सूझबूझ के साथ निभाने के बाद कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान 8 तारीख को छत्तीसगढ़ लौटे। उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह की जीत सुनिश्चित करने में उनकी सक्रिय भूमिका की राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है।

वापसी के दौरान उन्होंने मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र बसना सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली, समृद्धि और जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से जनता की सेवा का यह संकल्प और मजबूत हुआ है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि असम की जनता में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह और भरोसा देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि उदारबंद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह की जीत लगभग तय है और जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा ने पिछले कई वर्षों में केवल जनता को भ्रमित करने और झूठे वादों का जाल बिछाने का काम किया है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है और जवाब देने के लिए तैयार है।”

उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास की धीमी रफ्तार से परेशान है। भाजपा सरकार की नीतियों से आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जनता के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है और जमीनी स्तर पर काम कर रही है।

बसना विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले समय में यहां संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और भाजपा की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करेगी।

मोक्ष कुमार प्रधान की इस सक्रियता और आक्रामक तेवर से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वे न केवल क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं, बल्कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए पूरी ताकत झोंकने के मूड में हैं। उनके इस दौरे और वापसी के बाद बसना क्षेत्र के अपने समर्थको में खुशी का माहौल है


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_8.html
April 8, 2026 at 11:39AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_08.html
April 8, 2026 at 11:51AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer