राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने तीन जिलों में ली समीक्षा बैठक, कार्ययोजना बनाकर काम करने दिये निर्देश - sanskar.live

Hot




अप्रैल 24, 2026

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने तीन जिलों में ली समीक्षा बैठक, कार्ययोजना बनाकर काम करने दिये निर्देश

 स्काउट गाइड गतिविधियों को सक्रिय करने तीन जिला में समीक्षा बैठक - खालसा



महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में कांकेर, कोंडागांव एवं धमतरी जिलों में वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिलों में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना ।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संघ के जिलाध्यक्ष, जिला मुख्य आयुक्त सहित विभिन्न विकासखंडों से आए स्काउट-गाइड पदाधिकारी, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राज्य मुख्य आयुक्त श्री खालसा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा जुलाई माह में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला एवं विकासखंड व विद्यालय स्तर पर वृहद वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर भी स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार, प्रशिक्षण संचालन एवं OYMS पंजीयन बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सभी शालाओं में पंजीयन एवं अंशदान शुल्क समय पर जमा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में स्काउटिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हो रहा है, जिसे और अधिक प्रभावी बनाकर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना हम सभी का लक्ष्य हो।

बैठक में वर्षभर संचालित गतिविधियों जैसे अंशदान पंजीयन, छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण शिविर, शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण, सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन जागरूकता, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, OYMS पंजीयन, सदस्यता वृद्धि एवं साहसिक गतिविधियों की विस्तार के लिये विस्तार से समीक्षा की गई।


इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर नई स्काउट-गाइड इकाइयों के गठन, पंजीयन, नियमित परेड एवं प्रशिक्षण संचालन को सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गई। राज्य मुख्य आयुक्त ने सभी इकाइयों को स्काउट-गाइड नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने निर्देश दिए।

बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए कार्यक्रम कैलेंडर, प्रशिक्षण योजना एवं स्काउट-गाइड आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझावों और दिशानिर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा, दिनेश चौरडिया, सियाराम नेताम, चमन लाल सोरी ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट भीष्भदेव साहू, किरण सिंह ठाकुर, हीना भेंसले जिला संगठन आयुक्त गाइड, प्रदीप सेन जिला प्रशिक्षण आयुक्त, प्रदीप कुलदीप, नीलम श्रीवास्तव, श्यामलाल कोर्राम , आर.के. आर्ची वरिष्ठ स्काउटर एवं जिला मीडिया प्रभारी हर्ष कुमार डोंगरे, मुकेश कुमार जैन भारत सिंह, प्रकाश देवांगन, जगदीश देवांगन, श्वेता वर्मा, वाजिद खान, प्रदीप कुलदीप, रजनीगंधा जगत, देवेश कुमार सूर्यवंशी, भगत राम यादव सहित जिले के समस्त विकास खंड सचिव सहित स्काउट-गाइड प्रभारी, रोवर-रेंजर एवं स्काउट-गाइड उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उक्त विज्ञप्ति की जानकारी तुलेन्द्र सागर जिला मीडिया प्रभारी जिला संघ महासमुन्द ने दिया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer