आमजन के सुख समृद्धि खुशहाली के लिए मंगल कामना की
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / इन दिनो पिथौरा क्षेत्र के कई ग्रामों पर श्री राम व श्री कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आ रहा है ग्राम गोपालपुर होने वाला अष्ट प्रहरी भव्य नाम यज्ञ का आयोजन किया गया ।जिसमे क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने शामिल होकर विधिविधान पूर्वक भगवान राम की पूजा अर्चना कर आमजन के सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।वही अपने चहेते जनप्रतिनिधि रामदुलारी सीताराम को अपने मध्य पाकर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।जहा उनके आगमन पर आयोजक और ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं व ढोल मंजीरे के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया। इनके अलावा पिथौरा समीपस्थ ग्राम लाखागढ़ में चल रहे रामायण मानस गान में भी जिला पंचायत सभापति रामदुलारी शामिल रही।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_18.html
April 18, 2026 at 06:12AM


.jpeg)