भाजपा का गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया - sanskar.live

Hot




अप्रैल 12, 2026

भाजपा का गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया

हितग्राहियों और सामाजिक प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया





पिथौरा संस्कार न्यूज़/भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत रविवार को खल्लारी विधानसभा के  ग्रामीण मंडल पिथौरा के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौरव चंद्राकर कार्यक्रम प्रभारी ,अजय नायक कार्यक्रम सह प्रभारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम के विभिन्न वार्डों का दौरा कर आमजन, हितग्राहियों और सामाजिक प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया।उपस्थित मंडल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। उपस्थित जनों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिए। जनसंपर्क के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मंडल के पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से उषा पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सुशील कांति पटेल भाजपा जिला मंत्री महासमुंद, क्षमा गोयल, वर्षा सोनी, लक्ष्मी पटेल ,निर्मला पटेल, सरिता नायक, सुख बाई नायक , प्यारेलाल नायक, छविराम पटेल,शंकर लाल पटेल, हेमसागर रोतीयां, कोमल मरार, शंकर यादव, डोलामणि ठाकुर चिंताराम निराला,साहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer