प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट सुखरीडबरी में 410 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए
प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट सुखरीडबरी में 410 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए
प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट सुखरीडबरी में 410 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए
आयुक्त रायपुर सहित जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बच्चों से रूबरू हुए
महासमुंद जिले सहित अन्य जिले के विद्यार्थी भी शामिल हुए
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आज दिनांक 12 अप्रै
ल दिन रविवार को शासकीय उच्च मा. विद्यालय सुखरीडबरी वि.खं. बागबाहरा जिला महासमुन्द में कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु आगामी प्रयास परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिये प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट का आयोजन रखा गया। जिसमें सभी विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व अपनी तैयारियों का आंकलन कर सकें। इस टेस्ट परीक्षा में महासमुन्द जिला सहित विभिन्न दूरस्थ जिले रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं धमतरी से भी परीक्षार्थी मॉक टेस्ट में शामिल हुए। प्रयास मॉक टेस्ट का आयोजन बच्चों की पूर्व तैयारी का आंकलन करना एवं ओ. एम. आर. शीट भरना है जिससे की बच्चे परीक्षा की पूर्व होने वाली गलतियों को सुधार सके। प्रयास विद्यालय में विज्ञान के 20 प्रश्न गणित के 20 प्रश्न सा.विज्ञान के 20 प्रश्न हिन्दी के 10 प्रश्न अंग्रेजी के 10 प्रश्न मानसिक योग्यता के 10 प्रश्न छ.ग. सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न सहित कुल 100 प्रश्न आता है। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रहता। इसका चयन राज्य स्तर पर मैरिट सूची के आधार पर कैटेगिरी वाइस किया जाता है। प्रयास मॉक टेस्ट में 456 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 410 बच्चे उपस्थित रहें। प्रयास मॉक टेस्ट में महादेव कावरे आयुक्त रायपुर संभाग,दिलीप वासनेकर आयुक्त छ.ग.जांच आयोग,जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे द्वारा साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री के. के. वर्मा सहा.वि.खं. शि. अधि. श्री रामता मन्नाडे श्री तुलेन्द्र सागर प्राचार्य, श्री दिनबंधु निराला सहा.प्रा. ने निरीक्षण कर प्रयास मॉक टेस्ट के संबंध में बच्चों से रूबरू हुए एवं जिला स्तर पर प्रत्येक विखं. में प्रयास विद्यालय की तैयारी का उपस्थित सभी वि.खं. से आये शिक्षकों से चर्चा परीचर्चा किया गया एवं जिले में प्रयास विद्यालय के बेहतर परिणाम के लिये सभी शिक्षकों को शुभकामनायें प्रेषित किया गया। प्रयास मोंक टेस्ट के सफल आयोजन में प्राचार्य श्री के.एस. सबर सर संकुल समन्यक मनोज चंद्राकर आयोजक शिक्षक साथीगण जितेन्द्र दीवान बिशम्बर सिंह ठाकुर वीरेन्द्र कर, व्यास नारायण बंजार, रविशंकर पटेल, कामेश्वरी साहू देवेन्द्र साहनी, केदार साहू, धनेश्वर साहू, राजेन्द्र साहू, अश्वनी दीवान, देवेन्द्र दीवान, देव पटेल, गुरूदत्त पटेल, अनिल चक्रधारी, मोहिन्दर पांडे, किरण पटेल, सरिता पटेल, कमल साहू, अश्वन, भूषण साहू, लुकेश ध्रुव, थानेश्वर पटेल, दयाराम चकधारी, उमेश साहू, विनोद साहूराजू लाल कुर्रे, परसराम ठाकुर, संतोष चदाकर, झगेश लोकनाथ, दौलत राम दीवान, कृष्ण कुमार देवांगन, आत्मारा दीवान, दिनेश नायक, राजू साहू.सी.आर.निषाद एवं समस्त शिक्षकों का इस आयोजन में भरपुर सहयोग रहा है।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/410.html
April 12, 2026 at 03:35PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/410_0545335616.html
April 12, 2026 at 03:51PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/410_0181804584.html
April 12, 2026 at 04:51PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/410_01176822727.html
April 12, 2026 at 05:51PM




.jpeg)