पिथौरा में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 11वां मैच का शुभारंभ कलमकारों ने किया - sanskar.live

Hot




अप्रैल 24, 2026

पिथौरा में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 11वां मैच का शुभारंभ कलमकारों ने किया

 श्री गोविंद कमला गौधाम के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

पिथौरा संस्कार न्यूज़/श्री गोविंद कमला गौधाम मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन पिथौरा के तत्वाधान में श्री गोविंद कमला गौधाम कप रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर के स्थानीय भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है आपको बता दे यह आयोजन स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 


जो यह प्रतियोगिता 20 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जा रहा है।जिसमें क्षेत्र के 12 टीमों ने हिस्सा लिया है।मैच के चौथे दिवस 11वां मैच के शुभारंभ कलमकार राजा अभिषेक शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई, गौरव चंद्राकर जिला सचिव छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला महासमुंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ताश उछालकर कर मैच का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजा अभिषेक शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल, ,सौरभ अग्रवाल व टीम को बधाई देते हुए सभी से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौरव चंद्राकर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए  कहा कि आयोजन समिति ने इतनी गर्मी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर इस क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया है। इस अवसर आयोजन समिति के मेंबर खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer