एतराम साहू बने भारतीय जनता युवा मोर्चा पिथौरा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के निर्देशानुसार,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमति से,भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ,व मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू के अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा पिथौरा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष की कमान एतराम साहू को दिया गया है,एतराम साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत बिराजपाली से सरपंच हैं व पूर्व में भाजयुमो के मंडल महामंत्री के पद पर रह कर संगठन को मजबूत करने के साथ साथ युवाओं को अधिक से अधिक संगठन में लाने का काम किया है,अध्यक्ष बनने पर युवाओं में खुशी की लहर है,मंडल व विधान सभा के तमाम बड़े नेताओं,पदाधिकारी गण व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है !
नव नियुक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा है कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ साथ एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है,मंडल अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण भूमिका व जिम्मेदारी सौंपी गई है उनके लिए सभी वरिष्ठ जनों मंडल के युवा साथियों,मंडल के सभी नेताओं व शीर्ष नेतृत्व,संगठन का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है!
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_23.html
March 23, 2026 at 06:56AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_74.html
March 23, 2026 at 06:56AM

.jpeg)