राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के पिथौरा निवाशी शोधार्थी लकेश्वर डडसेना को मिला 'छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2026 - sanskar.live

Hot




मार्च 23, 2026

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के पिथौरा निवाशी शोधार्थी लकेश्वर डडसेना को मिला 'छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2026

 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं ने एक बार फिर शोध और नवाचार के क्षेत्र में राज्य का मान बढ़ाया है। महासमुंद जिले के पिथौरा निवासी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के शोधार्थी लकेश्वर डडसेना को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित 'सीजी यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2026' से नवाजा गया है।

IIIT नया रायपुर में हुआ गरिमामय आयोजन

छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CCOST) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का समापन 18 मार्च को IIIT नया रायपुर में हुआ। इस समारोह में प्रदेशभर के प्रतिभावान शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थे, जिनमें लकेश्वर के शोध को नवाचार और गुणवत्ता की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लकेश्वर डडसेना को ₹21,000 की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री महोदय ने लकेश्वर के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

3 पेटेंट और 5 शोध पत्र हैं -

लकेश्वर डडसेना, जो कि लखन लाल डडसेना (पिथौरा) के सुपुत्र हैं, अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक उनके नाम 3 पेटेंट दर्ज हो चुके हैं और उनके 5 शोध पत्र (Research Papers) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी यह सफलता ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

> "यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे प्रथम गुरु मेरे माता पिता ,गुरुजन,मार्गदर्शकों और संस्थान के सहयोग का परिणाम है। मेरा लक्ष्य अपने शोध के माध्यम से समाज और तकनीक के बीच की दूरी को कम करना है।"

> — लकेश्वर डडसेना, युवा वैज्ञानिक

इनकी इस उपलब्धि के लिए सभी मित्रगण गीतेश पण्डा,मितेश साहू,ओम निषाद,आदित्यराज पण्डा,किशन भोई,गोविंद डड़सेना,सोनू निषाद,डॉ.प्रेमलाल साहू,वीरू प्रधान,दीपक सिन्हा,रिंकू सोनी,दिनेश सिन्हा,अविनाश पटेल,हुल्लाष निषाद,संजय निषाद,मनीष यादव,युगेश साहू,गोलू धीवर,देवा पटेल,दीनु नायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं  दी ।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer